फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AIC And GIC Won Match

एआईसी और जीआईसी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
AIC And GIC Won Match
अल्मोड़ा में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ आयोजक व मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहला मैच अंडर-17 में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्टा और एआईसी अल्मोड़ा के बीच खेला गया। जिसमे एआईसी अल्मोड़ा की टीम एक गोल से विजयी रही। फाइनल मुकाबल एआईसी अल्मोड़ा और जीआईसी अल्मोड़ा के बीच खेला गया। जीआईसी ने दो गोल से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर-14 में अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा और अंडर 17 में जीआईसी अल्मोड़ा विजयी रहे। 14 आयु वर्ग में एआईसी की टीम को बाई के आधार पर विजयी घोषित किया गया। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय हॉकी कोच दीपक वर्मा ने किया। वहां पर धन सिंह धौनी, दिगंबर फुलोरिया, शिवराज बनकोटी, सुरेश वर्मा, पंकज मेर, संजय कुमार डेनियल, राजेंद्र सिंह कनवाल, भूपाल सिंह चिल्वाल और सुनील बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed