फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agro tourism park being built in Almora to stop migration

Exclusive: अल्मोड़ा में पलायन रोकने के लिए बन रहा कृषि पर्यटन पार्क, शुरू किया गया खेती को विकसित करने का काम

Wed, 28 Aug 2024 01:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Updated Wed, 28 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

उत्तराखंड की सबसे गंभीर समस्या पलायन को रोकने के लिए अल्मोड़ा में महाराष्ट्र की तर्ज पर कृषि पर्यटन आधारित महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
Agro tourism park being built in Almora to stop migration
खूड धामस गांव में पर्यटन पार्क की जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी।  । स्वयं

विस्तार

उत्तराखंड की सबसे गंभीर समस्या पलायन को रोकने के लिए अल्मोड़ा में महाराष्ट्र की तर्ज पर कृषि पर्यटन आधारित महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। माॅडल आजीविका क्लस्टर धामस नाम की परियोजना के अंतर्गत तीन गांवों के किसानों को सामूहिक खेती से जोड़कर किसानों का खेती के प्रति रुझान लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कृषि पर्यटन पार्क के रूप में भी विकसित किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि यह प्रयोग सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विनीत तोमर और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की पहल पर हवालबाग विकासखंड के तीन गांवों खूंट, धामस और भाकड़ के किसानों की करीब 200 एकड़ भूमि को प्रशासन ने एक फार्म के रूप में चिह्नित किया है। इसमें कृषि समेत सात विभाग अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को विकसित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


यहां किसान मौसम के हिसाब से आपस में मिलकर खेती करेंगे। कृषि विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में पूरे क्षेत्र की फेंसिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है। रेशम विभाग रेशम कीट पालन, डेयरी विभाग डेरी उद्योग,, उद्यान विभाग को कीवी,सेब फल उत्पादन के अलावा संबंधित काम करेंगे। उनके उत्पाद बिकवाने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। प्रशासन का दावा है कि करीब चार सौ परिवार इस योजना से जुड़ने की सहमति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन उपलब्ध कराएगा बाजार
प्रशासन सात विभागों के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों की मदद ल रहा है। सरकारी अधिकारियों का दावा है कि ये प्रयोग खेती के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने और खेती छोड़कर पलायन कर रहे लोगों को वापस लाने में सक्षम साबित होगा।


पलायन रोकने और विकास के लिहाज से यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसकी सफलता से अन्य क्षेत्रों को भी ऐसा समन्वित प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी। यहां कृषि आधारित पर्यटन की भी तमाम संभावनाएं हैं।
- आकांक्षा कोंडे , मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed