फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agriculture Conference In Almora

वीपीकेएएस की तकनीकों से 82 फीसदी लाभ अर्जित कर रहे किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Conference In Almora
अल्मोड़ा के वीपीकेएएस में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के कार्यक्रम में वक्ता मुख्य अतिथ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा में कृषि और कृषि कल्याण मंत्रालय के एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण सोमवार को किया गया। बताया गया कि वीपीकेएएस की तकनीक का स्थानीय और अन्य राज्यों के किसान लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सभी किसानों ने सुना। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कुमाऊंनी में सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वीपीकेएएस कृषि के क्षेत्र में अहम काम कर रहा है। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि, तकनीकी और नई विपणन पद्धति के अंगीकरण पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने संस्थान को हर संभव सहयोग देने की बात कही। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने संस्थान की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों ने संस्थान द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान की तकनीक से वर्तमान में 82 प्रतिशत तक का लाभांश अर्जित कर रहे हैं। वहां पर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 340 से अधिक किसान मौजूद थे। डॉ. जेके बिष्ट ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. आशीष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed