फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agricultural Engineering Directorate will be built in the Uttarakhand

उत्तराखंड में बनेगा कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय: कृषि मंत्री बोले- निकाय चुनाव के बाद की जाएगी कार्यवाही

Mon, 20 Jan 2025 01:07 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

कृषि क्षेत्र में अभियंत्रण और तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों में अलग से कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कई राज्यों में निदेशालय का गठन हो गया है।

विज्ञापन
Agricultural Engineering Directorate will be built in the Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में अभियंत्रण और तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों में अलग से कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कई राज्यों में निदेशालय का गठन हो गया है। वहीं, उत्तराखंड में भी इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी का दावा है कि जल्दी ही उत्तराखंड में भी कृषि अभियंत्रण निदेशालय का गठन कर दिया जाएगा। कृषि विभाग के सूत्रों ने बताया कि देश में कृषि में हो रहे नए-नए बदलाव और इंजीनियरिंग के प्रयोग को देखते हुए केंद्र सरकार ने हर राज्य में कृषि अभियंत्रण निदेशालय का अलग से गठन करने की जरूरत महसूस की। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से संसद की एक समिति बनाई गई थी। इस समिति ने आने वाले दिनों में कृषि के क्षेत्र में अभियांत्रीकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अलग से निदेशालय बनाने की सिफारिश की थी। कमेटी की रिपोर्ट को देखते हुए सभी राज्यों के लिए निदेशालय का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से पत्र लिखकर गठन करना सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

विज्ञापन

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों में अभियंत्रण को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। तकनीकी अब खेती की अहम जरूरत बन गई है। फसल बोने से लेकर वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, फसल काटने से लेकर ढ़ुलाई तक में मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। ड्रोन की मदद से रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। डि्रप सिंचाई में मशीनरी की अहमियत बढ़ गई है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जल्दी ही कृषि विभाग की ओर से अभियंत्रण निदेशालय का गठन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद इस दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed