फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agniveer Bharti in Ranikhet

Almora News: रानीखेत में नैनीताल के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए लगाई दौड़

Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Bharti in Ranikhet
रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते नैनीताल जिले युवा। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में पांचवें दिन नैनीताल जिले के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और बेतालघाट तहसील के 900 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन

रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में शनिवार को नैनीताल के युवा अग्निवीर बनने के लिए जुटे। सुबह ढाई बजे से पहले युवा मैदान के बाहर एकत्र हो गए। छह बजे तक युवाओं को मैदान में प्रवेश दिया गया। इसके बाद उनकी दौड़ शुरू हुई। हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और बेतालघाट के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए 1.6 किमी की दौड़ लगाई। तय समय पर दौड़ पूरी करने वाले युवाओं ने अगले चरण में प्रवेश किया। इसमें असफल युवाओं की घर वापसी हुई। दौड़ के बाद दस्तावेजों की जांच हुई।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार ने कहा कि भर्ती रैली के लिए युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को रहने-खाने की दिक्कत नहीं हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन का उड़नदस्ता पूरी तत्परता से जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed