{"_id":"62f3ec954540900cdd25d0ef","slug":"agniveer-bharti-from-20th-aug-ranikhet-news-hld472065044","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त से प्रस्तावित अग्निवीरों की भर्ती को लेकर प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अगस्त से प्रस्तावित अग्निवीरों की भर्ती को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती तैयारियों को लेकर बैठक लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत ( अल्मोड़ा)। केआरसी मुख्यालय में 20 अगस्त से प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तहसील परिसर में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने को कहा। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
20 अगस्त से रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजीमेंट मुख्यालय में अग्निवीर भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन, पुलिस ने कमर कस ली है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने भर्ती की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागों की बैठक ली तथा महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। 31 अगस्त तक प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
शिक्षा अधिकारियों को भर्ती में पहुंचने वाले युवाओं के ठहरने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था नगर के विभिन्न विद्यालयों में करने को कहा गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से ठगी और अधिक किराया कतई नहीं वसूला जाएगा। शौचालयों की व्यवस्था चाक चौबंद करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस से नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिए। बैठक में कोतवाल नासिर हुसैन सहित लोनिवि, जल संस्थान, कैंट, शिक्षा, परिवहन विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।