फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agitation In Dwarahat

दुष्कर्म के आरोप में विधायक पर वार, महिला का किसी समझौते से इनकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Agitation In Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित दुष्कर्म के आरोपी विधायक को सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक नेगी का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने सभा को संबोधित करते हुए विधायक से किसी तरह के समझौते की बात से इनकार करते हुए कहा कि अंतिम सांस तक बेटी के हक के लिए लड़ूंगी।
विज्ञापन

द्वाराहाट मुख्य चौराहे पर पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई के चलते लोगों का जीना दूभर हो चला है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा महिला उत्पीड़न के मामले में अव्वल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के स्थानीय विधायक महेश नेगी और ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप से जाहिर हो चुका है कि भाजपा महिलाओं का कैसा सम्मान करती है।
सरकार भी इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान विधायक महेश नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान दीपक किरौला, किरन बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, राजेंद्र किरौला, गणेश कांडपाल, दिगंबर बिष्ट आदि थे। बाद में तमाम मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया।
‘विधायक नेगी स्टे लाए तो उनके घर के आगे दूंगी धरना’
द्वाराहाट। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में हुई सभा में कथित यौन उत्पीड़न की शिकार महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दिन से द्वाराहाट में हैं।
लोग कह रहे हैं कि उन्होंने विधायक महेश नेगी से समझौता कर लिया है, जबकि यह बेबुनियाद है। विधायक नेगी की तरफ से उन्हें तमाम तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। कहा कि उन्हें पैसा, मकान नहीं-बेटी के लिए पिता का नाम चाहिए।
वह इसके लिए अंतिम सांस तक लड़ती रहेंगी। उनका कहना है कि वह डेढ़ साल की बच्ची को पिता का नाम दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी। यदि विधायक नेगी अब स्टे लेकर आए तो वह उनके घर के समाने धरने पर बैठेगी।

मनरेगा कर्मी की बर्खास्तगी का मुद्दा भी उठा
द्वाराहाट। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की और इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत मनरेगा कर्मी नारायण रावत की बर्खास्तगी पर कड़ा आक्रोश जताते हुए खुली चुनौती दी कि यदि 15 जुलाई तक उसकी सेवा बहाली नही की गई तो पार्टी सड़कों पर उतर कर पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर सरकार की चूलें हिला देंगी। नारायण रावत ने कहा कि 11 दिन का उनका आंदोलन अभी तो एक एक झलक थी अब आगे उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed