फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   agitation

प्रदर्शन के बाद हटाए प्रधानाचार्य और प्रवक्ता

Wed, 23 Sep 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 23 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
 जीआईसी झीपा के शिक्षकों के आपसी विवाद के चलते पिछले कई दिनों से विद्यालय की पढ़ाई चौपट है। शिक्षकों के बढ़ते झगड़े से नाराज क्षेत्र के अभिभावकों ने बुधवार को विद्यालय में प्रदर्शन किया और सभी विवादित शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में तहसीलदार, खंड शिक्षाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लंबी वार्ता के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य और चार प्रवक्ताओं को विद्यालय से हटाकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में संबद्ध करने का आदेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


 इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त चार्ज राजकीय हाईस्कूल कफल्टा के प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीआईसी झीपा में तैनात प्रवक्ता और प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद भट्ट के अलावा जितेंद्र भटनागर, नीरज कुमार, देवराम और दीपक प्रताप (सभी प्रवक्ता) के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। अभिभावकों के मुताबिक यह सभी शिक्षक रोज आपस में झगड़ते हैं जिससे विद्यालय की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इस कारण पठन-पाठन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शिक्षकों के रवैये से परेशान अभिभावक बुधवार सुबह पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने सभी विवादित शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद अभिभावक विद्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन के अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया। दोपहर बाद तहसीलदार दौलत राम, खंड शिक्षाधिकारी जेआर गौतम, थानाध्यक्ष जसवंत सिंह पुलिस फोर्स के साथ विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने अभिभावकों से वार्ता करके समझाने का प्रयास किया। अभिभावकों ने कहा कि जब तक विवादित शिक्षकों को नहीं हटाया जाएगा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। लंबी वार्ता के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद भट्ट सहित उक्त चारों प्रवक्ताओं को इस विद्यालय से हटाकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश जारी किया। राजकीय हाईस्कूल कफल्टा के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह नेगी को इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंप दिया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश बंगारी, ग्राम प्रधान गोमती रावत, ग्राम प्रधान जीत सिंह, नीता देवी, भगा देवी, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह, अभिभावक संघ अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, आनंद सिंह, मंजू देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed