फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agatation against inchroment, at Dwarahat

अतिक्रमण हटे बिना नहीं मानेंगे

Fri, 06 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला / द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला / द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Fri, 06 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Agatation against inchroment, at Dwarahat

 ऐतिहासिक हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखौती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


20वें दिन धरने में श्याम दत्त मैनाली, हिम्मत सिंह, भुवन चौधरी, मुकुल शाह, ओपी हरबोला, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जगदीश बुधानी, धीरेंद्र मठपाल, आशीष वर्मा, जीवन सिंह, गणेश चौधरी, प्रीत पाल सिंह आदि बैठे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया और प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना था कि सार्वजनिक स्थल तक सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


 आंदोलन के बावजूद प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा रहा है।  यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। मालूम हो कि आंदोलनकारी अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय में भी तालाबंदी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed