{"_id":"699b3bec96317da9f2050c81","slug":"after-the-rain-a-fire-broke-out-in-the-forests-of-dhungadhara-almora-news-c-232-1-alm1002-140163-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश के बाद अब ढुंगाधारा के जंगलों में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश के बाद अब ढुंगाधारा के जंगलों में धधकी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जनपद में बारिश थमते ही वनाग्नि की घटनाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है। शनिवार शाम नगर के समीपवर्ती ढुंगाधारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर भवन के पास स्थित जंगल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जिससे स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने 45 मिनट में आग पर काबू पाया। जंगल की आग शांत होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
फायर स्टेशन अल्मोड़ा को शनिवार शाम करीब 6:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। रिहायशी इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने भारी जोखिम उठाते हुए कड़ी मशक्कत की और आखिरकार आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
इस अग्निकांड में लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग की चपेट में आने से कई छोटे पेड़-पौधों और सूखी घास को भारी नुकसान पहुंचा है। विभागीय मुस्तैदी के कारण आग को घरों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
आग बुझाने वाले दल में मुख्य रूप से अजब सिंह, हरि सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्य, भावना सिंह, प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
अब तक दर्ज नहीं आग की एक भी घटना
वन विभाग के मुताबिक इस फायर सीजन में अब तक आग की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। बीते दिनों हुई बारिश से जंगलों की आग शांत थी लेकिन अब फिर से जंगलों में आग सुलगने लगी है।
वर्जन
ढुंगाधारा के जिस जंगल में आग लगी थी, वह वन विभाग की आरक्षित भूमि के तहत नहीं आता है। इसके बावजूद, जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने अपनी टीम को मौके पर भेजा।
-मोहन राम आर्या, वन क्षेत्राधिकारी