फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After receiving the honor, soldier Dalip was welcomed in Ranikhet

सम्मान मिलने के बाद सिपाही दलीप का रानीखेत में जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
After receiving the honor, soldier Dalip was welcomed in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना काल सहित सेवा के दौरान विशिष्ट कार्य के लिए रानीखेत कोतवाली में तैनात जवान दलीप कुमार को 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला। जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान लेकर रानीखेत लौटे सिपाही दलीप कुमार का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि सिपाही दलीप कुमार ने लॉकडाउन के दौरान सराहनीय कार्य किए थे।
विज्ञापन

सम्मान उन्हें देहरादून में मिलना था, लेकिन कोरोना काल के चलते जिला मुख्यालय में यह सम्मान दिया गया। अल्मोड़ा जिले से दो लोगों को यह सम्मान दिया गया। बता दें कि रानीखेत कोतवाली में तैनात सिपाही दलीप कुमार ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान नगर में घूम रहे मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा की थी, इसके अलावा उन्होंने भुजान बैरियर सहित तमाम स्थानों पर उल्लेखनीय कार्य भी किए थे।
विज्ञापन

सम्मान मिलने से गदगद सिपाही का कहना है कि रानीखेत की जनता के सहयोग से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों और जनता का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed