{"_id":"6193f49598480d1f863e6aca","slug":"admission-in-almora-almora-news-hld444759475","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल के बाद एसएसजे परिसर में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल के बाद एसएसजे परिसर में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए फीस जमा करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दो साल से बंद एसएसजे परिसर में एक बार फिर से रौनक लौटने लगी है। इन दिनों बीए, बीएससी आदि विषयों में प्रवेश के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।
बीए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर में आवेदन के लिए फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दी गई है, लेकिन इंटरनेट में तमाम तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्र-छात्राएं ऑफलाइन ही फीस जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह पिछले दो साल से घर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन घर में कई अन्य कामों की व्यस्तता के कारण सही ढंग से पढ़ाई का माहौल नहीं पा रहा था, अब कॉलेज खुल गया है। कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। अभी कोरोना का प्रकोप कम हो गया है। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर नियमित कक्षाएं चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीए प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए 18 तक करें आवेदन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों से अपील की गई है कि वह 18 नवंबर तक हर हाल में प्रवेश ले लें। विषय परिवर्तन के लिए 23 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।
कोरोनाकाल में छात्रों को घर पर ही पढ़ाई करनी पड़ी थी। अब धीरे-धीरे छात्र-छात्राएं कॉलेज आने लगे हैं। अभी प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है, लेकिन पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अधिकतम कक्षाएं चलाने पर जोर दिया जा रहा है।
- जगत सिंह बिष्ट, हिंदी विभागाध्यक्ष, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।