{"_id":"5dcee4df8ebc3e54fd32dcc8","slug":"administration-raided-hotel-resort-almora-news-hld364168544","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारदेवी इलाके के होटल-रिजॉर्ट में प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारदेवी इलाके के होटल-रिजॉर्ट में प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप
विज्ञापन
एसडीएम सीमा के नेतृत्व में कसारदेवी, पपरसली में स्थित एक होटल में अभियान चलाती टीम।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के दो दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कसारदेवी क्षेत्र के होटल, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट आदि में छापेमारी की। अधिकारियों की टीम ने होटल-रेस्टोरेंट में खाने की चीजों के सैंपल लिए और एक होटल में नौ घरेलू सिलिंडरों को सीज कर दिया। टीम में शामिल राजस्व कर्मियों ने होटल और रेस्टोरेंट आदि की भूमि की नापजोख भी शुरू कर दी जिससे होटल स्वामियों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, आबकारी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी, खाद्य विभाग के एएस रावत और अभय कुमार सिंह, श्रम विभाग की आशा पुरोहित आदि के साथ ही राजस्व कर्मियों की टीम ने कसारदेवी और पपरसली क्षेत्र के होटल, रेस्तरां आदि में छापेमारी की। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ रेस्टोरेंट और होटलों में एक्सपायरी तिथि के मसाले आदि पाए गए जिनका सैंपल ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बिनसर ईको रिजॉर्ट, कसार जंगल रिसॉर्ट, मोहन कैफे, द कुमाऊं, इंपीरियल हाइट्स, मोहन कैफे, न्यू डोलमा, कलमटिया आयुर्वेद आदि में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि होटल इंपीरियल में नौ घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
इन सिलिंडरों को सीज करके कार्रवाई की जा रही है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने होटलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, बोनस आदि से संबंधित कागजात भी चेक किए। एसडीएम ने बताया कि कुछ होटल और रेस्तरांओं द्वारा सरकारी भूमि में अतिक्रमण करके निर्माण करने की भी शिकायतें हैं। नापजोख के बाद अवैध निर्माण पाए जाने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। नापजोख आदि की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।