फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   aditi won gold medal

अदिति भट्ट ने युगल में जीता स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
aditi won gold medal
अदिति भट्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बुल्गारिया में हुई बुल्गारियन इंटरनेशनल जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने युगल वर्ग में जोड़ीदार तनीषा क्रेस्तो के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि आठ से 11 अगस्त तक चली चैंपियनशिप के फाइनल में अदिति की जोड़ी ने तुर्की के बेन्गिशु एरेक्टिन और जेहरा एर्दिम की जोड़ी को 21-15, 18-21 और 21-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
विज्ञापन

सेमी फाइनल में अदिति भट्ट की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी साइमन और एना रेबेरी की जोड़ी को 21-19 और 21-15 से हराया था। जबकि क्वार्टर फाइनल में अदिति की जोड़ी ने डेनमार्क की ही जोड़ी च्क्रेस्तिने बुस्च और अमलिया को 15-21, 21-19 और 21-18 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति भट्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा और अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार ने खुशी जताई और उनके कोच डीके सेन को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed