फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   additional director inspects school

प्रकरणों को समय पर करें निस्तारित : बलोदी

Mon, 24 Feb 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
additional director inspects school
अपर निदेशक ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक (एडी) अंबा दत्त बलोदी ने जिले के धौलादेवी और भैंसियाछाना विकासखंडों में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक और कार्मिकों के प्रकरणों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।


अपर निदेशक ने सोमवार को जीजीआईसी बाड़ेछीना, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला, जीआईसी गुरुड़ाबांज, बाराकूना, खेती में बोर्ड परीक्षार्थियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की सुचिता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने धौलादेवी के खंड शिक्षाधिकारी को कार्मिकों के प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षक और कार्मिक के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखे। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेती का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, डॉ. ललित पाठक, मोहन सिंह लटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed