फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Activity in Ranikhet Mahotsava

स्थापना के 151 साल पूरे होने पर दो दिनी रानीखेत उत्सव कल से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Activity in Ranikhet Mahotsava
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत की स्थापना के 151 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना के नरसिंह मैदान में दो दिनी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन खेल स्पर्धाएं होंगी। 23 जनवरी को सांसद अजय टम्टा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। 1869 में रानीखेत में छावनी की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस उत्सव में हॉट एअर बैलून, बर्ड वॉचिंग, साइकिलिंग के अलावा मैराथन और टेनिस प्रतियोगिता होगी। 23 जनवरी को दो वर्गों में साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। पहले वर्ग में 14 से 25 वर्ष और दूसरे वर्ग में 25 से अधिक आयु वर्ग के लोग शिरकत करेंगे। साइकिलिंग नरसिंह मैदान से शुरू होकर, पुलिस लाइन, रानीझील, एमएच होते हुए वापस नरसिंह मैदान पहुंचेगी। हाट एअर बैलून का आयोजन भी नरसिंह मैदान में ही होगा। अंतिम दिन 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से मैराथन शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में 14 से 25, 26 से 50 और 50 से अधिक वर्ष के प्रतिभागी तीन वर्गों में भाग लेंगे। वरिष्ठ नागरिक नरसिंह मैदान से बड़ा डाकघर और अन्य दो वर्गों के प्रतिभागी झूलादेवी तक मैराथन में भाग लेंगे। समापन देर शाम चार बजे होगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed