{"_id":"5e91bb1f8ebc3e769f5e7840","slug":"activists-including-former-mla-tiwari-donated-ten-units-of-blood-almora-news-hld379802644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक तिवारी समेत कार्यकर्ताओं ने दस यूनिट रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक तिवारी समेत कार्यकर्ताओं ने दस यूनिट रक्तदान किया
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदान करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के बीच अल्मोड़ा के अस्पतालों में रक्त की कमी न हो इसके मद्देनजर पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को 55 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची उनके ब्लड ग्रुप के साथ सौंपी ताकि जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रशासन तुरंत इन लोगों से संपर्क कर आपात स्थिति में रक्त की व्यवस्था कर सके।
तिवारी ने कहा कि महामारी का सभी को संगठित होकर सामना करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में हम सभी को आगे बढ़कर एक दूसरे की मदद करनी है। वह अपने स्तर से भी प्रयास कर रहे हैं कि स्थानीय जनता को लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य बल्टा महेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुमार, पंकज नाथ गोस्वामी, प्रदीप डसीला, निर्मल रावत, विपुल कार्की ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रकाश बिष्ट, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, रेडक्रॉस से नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बहादुर सिंह मनकोटी, आशीष वर्मा, हेमलता भट्ट, किशन गुरुरानी मनोज सनवाल, गिरीश उप्रैती आदि मौजूद थे।