फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Action will be taken if water is drawn from Tullu pump in the cantonment area

Almora News: छावनी क्षेत्र में यदि टुल्लू पंप से पानी खींचा तो होगी कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 01 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if water is drawn from Tullu pump in the cantonment area
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी क्षेत्र में लोगों के टुल्लू पंप से पानी खींचने की शिकायत के बाद छावनी परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बताया जा रहा है कि पानी खुलते वक्त लोग मेन लाइन में टुल्लू पंप से पानी खींच रहे हैं। इसके अलावा कई लोग घरेलू पेयजल लाइन को निजी प्लंबर के सहयोग से मुख्य लाइन से जोड़ रहे हैं। जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रुकी तो छावनी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

छावनी परिषद की ओर से बार बार चेतावनी के बावजूद कैंट क्षेत्र के लोग टुल्लू पंप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह शिकायत फिर छावनी कार्यालय पहुंच गई है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने कहा है कि बार-बार शिकायतें आ रही हैं। टुल्लू पंप से पानी खोलने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंप का प्रयोग पानी खुलते वक्त किया जा रहा है, जिस कारण पाइप लाइनों में दबाव नहीं बन पा रहा है और पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व में भी वह कई बार चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं। यह प्रक्रिया अब नहीं रुकी तो छावनी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी और पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed