फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   action will be taken against people who blast for catching fishes

Almora News: लखौरा नदी में ब्लास्ट कर मछलियां मारने पर होगी कार्रवाई

Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
action will be taken against people who blast for catching fishes
अल्मोड़ा। पौड़ी और अल्मोड़ा जिले की सीमा से लगे सराईखेत क्षेत्र में बहने वाली लखौरा नदी में ब्लास्ट कर मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्वों की अब खैर नहीं है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को राजस्व पुलिस, जल संस्थान और वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ इस मामले में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि इस तरह के अराजक तत्वों को चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा की अध्यक्षता में सराईखेत व्यापार मंडल, राजस्व पुलिस, जल संस्थान, वन विभाग और क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। इसको संबोधित करते हुए सुनील टम्टा ने कहा कि पिछले कुछ समय से लखौरा नदी में अराजक तत्व ब्लास्ट कर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों की इस कार्रवाई से ब्लास्ट में प्रयुक्त होने वाला विषैला पदार्थ नदी के पानी में घुल रहा है। टम्टा ने बताया कि लखौरा नदी से मंगरूखाल पंपिंग पेयजल योजना संचालित की जाती है, जिसके पानी की आपूर्ति गाजर, मंगरूखाल, इकूरौला, रूडोली, इकुखेत, चित्तौड़खाल गांव व कस्बों के अलावा क्षेत्र के स्कूलों और अस्पतालों में भी होती है। टम्टा ने कहा है कि अगर अराजक तत्व इसी तरह ब्लास्ट कर मछलियों का शिकार करते रहे तो नदी का पानी दूषित हो जाएगा और इसका प्रयोग करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। बैठक में तय किया गया कि लखौरा नदी में अवैध तरीके से ब्लास्ट कर मछलियों का शिकार करने वालों पर पैनी निगाह रखी जाएगी और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जल संस्थान रानीखेत के अधिशासी अभियंता अनुज खाती, राजस्व उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, वन विभाग के विजय कुमार, पूरन नेगी, बलवीर रावत, किशन सिंह, राजेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed