फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Action on two accused of committing alcoholism

शराब पीककर हंगामा करने के आरोप में दो पर कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Action on two accused of committing alcoholism
प्रतीकात्मक फोटो।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में दो लोगों केे खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ग्राम नकुड़ा फल्यां निवासी प्रकाश सिंह शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया। आरोपी पर 500 रुपये का जुर्माना लगा कर उसे रिहा कर दिया गया। इसके अलावा ग्राम रतुराठ निवासी शंकर सिंह से भी शराब पीकर हंगामा करने पर 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं मोटर वाहन अधिनियम में 14 वाहन चालकों का चालान कर 7500 रुपये और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 लोगों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed