फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of usurping property by making fake death certificate in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप

Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of usurping property by making fake death certificate in Almora
अल्मोड़ा। जिले में फर्जी दस्तावेज के जरिये संपत्ति हड़पने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता उमा जोशी उर्फ जैनब खान, पत्नी स्वर्गीय दानिश ने अपनी ननद रुबिना खान पर ससुर और पति के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2002 में हुआ था। विवाह के बाद पति की शराब की लत के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहा। इसी दौरान 29 जुलाई 2014 को उसके ससुर का निधन डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल, हल्द्वानी में हुआ था। आरोप है कि ससुर की मृत्यु के बाद ननद रुबिना खान ने अवैध रूप से संपत्ति अपने नाम कराने के उद्देश्य से ससुर का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया जिसमें मृत्यु की तिथि 26 अक्तूबर 2015 दर्शाई गई। साथ ही उनके पति का भी फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया गया। उमा जोशी उर्फ जैनब खान ने कहा कि छल-कपट व फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसकी तथा उसके बच्चों की वैधानिक संपत्ति हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed