फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Account has opened.

45 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Account has opened.
सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव में नन्ही बालिका को शुभकामनाएं देते विधायक मनोज तिवारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में भारतीय डाक विभाग की ओर से प्रधान डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव आयोजित किया गया। देश के लगभग आठ सौ प्रधान डाकघरों में से प्रदेश के अल्मोड़ा और रुड़की जिले को महोत्सव के लिए चुना गया। कार्यक्रम में लोगों को कन्याओं की लाभकारी योजना के बारे में जागरूक किया गया। सोमवार को डाक विभाग ने करीब 45 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए।
विज्ञापन

देश में कुुल एक लाख 56 हजार छह सौ 34 डाकघर मौजूद हैं। इनमें से प्रधान डाकघरों की संख्या लगभग आठ सौ है। उत्तराखंड के 75 प्रधान डाकघरों में से केवल दो जिलों को महोत्सव के लिए चुना गया है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर और कार्यक्रम के संचालक चंद्र शेखर परगाई ने कहा कि काफी हर्ष का विषय है कि जिले के प्रधान डाकघर को महोत्सव के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सालाना रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी 2015 से शुरू इस योजना के तहत इस साल 31 मार्च तक दो करोड़ 32 लाख खाते और प्रदेश में पांच लाख पांच हजार चार सौ तैतालिस खाते खुलवाए जा चुके हैं। जिले में 31 अगस्त तक चार हजार दो सौ सत्ताईस खाते खुलवाए गए हैं। महोत्सव के दिन लगभग 45 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अधिक से अधिक कन्याओं को इस योजना से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाक अधीक्षक ललित जोशी, सहायक अधीक्षक सुुशील वर्मा, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दीपेश, अंकित, बीबी तिवारी, गिरीश पांडे, योगेश गोस्वामी, पीसी कांडपाल, गिरीश पांडे, अमृता वर्मा, पिंकी, अरुणा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed