फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accident in Almora

सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Accident in Almora
अल्मोड़ा/जैंती। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अल्मोड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पहला हादसा कसारदेवी के पास हुआ, जहां बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। दूसरा हादसा नया संग्रौली मोटर मार्ग में बस्टा के पास हुआ, जहां अल्मोड़ा से जैंती जा रहा वाहन 200 मीटर गहरी खाई में समा गया।
विज्ञापन

मैक्स (यूके05टीए1339) सोमवार सुबह बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। कसारदेवी में मोहन कैफे के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन सवार ताकुला के डोटियालगांव निवासी किशन राम (45) पुत्र हीरा राम और मूलरूप से बागेश्वर जिले के फल्टनिया निवासी रेखा भट्ट (40) पत्नी नारायण भट्ट की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया। अस्पताल में आठ घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, रविवार देर रात अल्मोड़ा से जैंती जा रही मैक्स (यूके01टीए 3416) नया संग्रौली मोटर मार्ग में बस्टा के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुंदन सिंह कुंजवाल (35) पुत्र दान सिंह कुंजवाल निवासी कुंज, तहसील जैंती और राजेंद्र सिंह अधिकारी (28) पुत्र शिव सिंह अधिकारी निवासी बाराकोट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन चालक उमेश चंद्र जोशी (30) पुत्र लक्ष्मीकांत जोशी निवासी ग्राम बिराड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात की घटना होने के कारण लोगों को हादसे का पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed