फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accident fire and powercut

Almora News: 11केवी लाइन के खंभे से टकराया ट्रक, भड़की आग बिजलीघर तक पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accident fire and powercut
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन




दो घंटे तक आधे अल्मोड़ा शहर में रही विद्युत आपूर्ति ठप



अल्मोड़ा। बख गांव के समीप 11 केवी विद्युत लाइन के खंभे से एक ट्रक टकरा गया। इससे उठी चिंगारी से भड़की आग बिजलीघर तक पहुंच गई। यार्ड के अंदर आग पहुंचने से यूपीसीएल कर्मियों में खलबली मच गई। तत्काल शटडाउन लिया गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस कारण करीब दो घंटे तक आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप रही।

मंगलवार दोपहर एक बजे बख स्थित बिजली घर के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे से एक ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक खंभे से टकराते ही उसमें स्पार्किंग होने लगी। चिंगारी से आसपास एकत्र सूखी घास में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग बिजली घर तक पहुंच गई। आग से बिजली घर के यार्ड तक पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। यूपीसीएल कर्मियों ने शटडाउन लेकर घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस हादसे की वजह से नगर के धारानौला, राजपुरा, मकेड़ी, गोपालधारा, मालरोड, गोलनाकरड़िया सहित कई स्थानों की दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन




खत्याड़ी सबस्टेशन में भी लिया शटडाउन

अल्मोड़ा। यूपीसीएल ने बख बिजली घर तक आग पहुंचने पर एहतियातन खत्याड़ी बिजली घर में भी शटडाउन लिया। इस कारण बिजली घर से जुड़े इंद्रा कॉलानी, खत्याड़ी, कैट, ब्राइट एंड कार्नर आदि क्षेत्रों में भी बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बिजली घर में शटडाउन लिया गया था। अग्निशमन की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। दोपहर तीन बजे प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। -कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।

टाइमलाइन



दोपहर 01 बजे ट्रक टकराया

1:30 बजे दमकल टीम को सूचना मिली



1:43 बजे टीम मौके पर पहुंची

2:40 तक आग पर काबू पाया जा सका



03 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed