फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   abvp won student council elections

कुविवि छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी का डंका

Wed, 12 Sep 2018 10:46 PM IST
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
abvp won student council elections
कुमाऊं विवि छात्र परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी। - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि छात्र परिषद के चुनाव में भी एबीवीपी ने बाजी मार ली। एसएसजे परिसर में हुए मतदान के बाद आए परिणाम में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद में रोहित मेहरा समेत उपाध्यक्ष, उपाध्यक्षा छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव पद पर भी जीत दर्ज की है। जबकि कोषाध्यक्ष में एनएसयूआई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ। चुनाव में 46 विवि प्रतिनिधियों में से 39 ने मत का प्रयोग किया।  
विज्ञापन


परिणाम की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रोहित मेहरा ने 22 मतों से जीत दर्ज की है। रोहित मेहरा को 30, कैलाश को आठ मत मिले। उपाध्यक्ष में प्रभात पंत 26 मतों से विजयी हुए। प्रभात को 30 और मुकेश कुमार को चार मत मिले। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में एक-एक वोट नोटा के खाते में भी गया।
विज्ञापन


छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूजा मयाल ने 15 मतों से जीत दर्ज की। पूजा को 26 और कृति तिवारी को 11 मत मिले। सचिव पद पर अमित लमगड़िया और कोषाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर देवेश कुमार चार मत से निर्वाचित हुए। देवेश कुमार को 20, नितिश कुमार धारियाल को 16 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह 11 से दो बजे तक मतदान हुआ जिसमें 46 विवि प्रतिनिधियों में से 39 प्रतिनिधियों ने मत का प्रयोग किया।  निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रो. दया पंत, कुलानुशासक डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. शेखर जोशी आदि मौजूद थे। सुरक्षा के लिए परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed