फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ABVP candidate organically adhesive sticker books

एबीवीपी प्रत्याशी के स्टिकर किताबों में चिपकने से बवाल

Tue, 09 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ABVP candidate organically adhesive sticker books
किताबों में चिपके स्टिकर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 एसएसजे परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय से एबीवीपी के संभावित छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के स्टीकर किताबें में चिपकने से एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर पुस्तकालय के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और छात्रों को पुस्तकें में अपने प्रत्याशी के स्टीकर चिपकाकर जबरन बंटवाने का आरोप लगाया है। परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार दिन में एबीवीपी के  छात्रसंघ अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी के स्टीकर किताबों में चिपके मिले। इनमें से एक किताब किसी छात्रा को भी आवंटित हो गई थी। यह सूचना मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता केंद्रीय पुस्तकालय पहुंच गए। उन्होंने एबीवीपी पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के स्टीकर लगी किताबें बंटाने के आरोप लगाए। धक्का-मुक्की में इस दौरान एक रोशनदान का शीशा भी टूट गया और टेबलों में रखी गई किताबें भी जमीन पर गिर गईं।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर केंद्रीय पुस्तकालय के कर्मियों के साथ अभद्रता करने का विरोध किया है। उन्होंने परिसर प्रशासन की अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। बाद में पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को शांत किया इसके बाद पुस्तकों का वितरण शुरू हुआ। प्रो. बिष्ट ने बताया कि पुस्तकालय कर्मियों की ढ़िलाई के चलते कुछ छात्रों ने किताबों में स्टीकर चिपका दिए। यह गंभीर अनुशासनहीनता है। इस मामले में कार्रवाई के लिए कुलानुशासक को लिखा गया है। इधर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed