फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Absolute prohibition may be enforced in Uttarakhand: Ukrand

उत्तराखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए : उक्रांद

Sun, 19 Feb 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 19 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Absolute prohibition may be enforced in Uttarakhand: Ukrand
उक्रांद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उलाला

 उत्तराखंड क्रांति दल जिला कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ उत्तराखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और राज्य की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राज्य में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन भौगोलिक आधार पर किए जाने की मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक अप्रैल से राशन की चीनी बंद किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि इससे आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वक्ताओं ने समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने की बात कही।  

विज्ञापन

 
थपलिया स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने जहां चुनाव में दिए समर्थन पर लोगों का आभार जताया वहीं बड़ी पार्टियों द्वारा चुनाव में धन और शराब बांटे जाने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे सामाजिक वैमनस्यता बढ़ रही है और गांव-गांव में झगड़े हो रहे हैं। वक्ताओं ने राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए उत्तराखंड में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन भौगोलिक आधार पर करने और उत्तराखंड को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग की। वक्ताओं ने एक अप्रैल से राशन की चीनी बंद किए जाने के सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए प्रति यूनिट एक किग्रा चीनी, पांच-पांच किलो गेहूं, चावल, तेल और दलहन भी राशन की दुकानों से उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अलावा बैठक में उत्तराखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और जंगली जानवरों से जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए इन मुद्दों को लेकर 25 फरवरी को गांधी पार्क में एक दिवसीय धरने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता, ब्रह्मानंद डालाकोटी, गिरीश गोस्वामी, दीवान बनौला, शिवराज बनौला, हरीश जोशी, दिनेश जोशी, कमलेश जोशी, उदय मेहरा, विजय नेगी, चंद्र शेखर जोशी, सचिन तिवारी, कमल डालाकोटी आदि मौजूद थेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed