फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AAP workers Protest over Pothholes

खस्ताहाल माल रोड में बने गड्ढ़ों में पौध रोपण कर किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
AAP workers Protest over Pothholes
अल्मोड़ा के शिखर तिराहे पर सड़क पर बने गड्ढों में सांकेतिक पौधरोपण कर विरोध जताते आप यूथ विंग जिल - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड समेत कई सड़कों में बने गड्ढों को पाटे जाने की मांग के लिए आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर जिला प्रशासन, विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर बने गड्ढ़ों में सांकेतिक रूप से पौधरोपण कर विरोध किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत अन्य सड़कों में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे सड़कें तलैया बन जाती है। सड़क के गड्ढो में रपटकर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बदहाल सड़कों से यात्रा करना खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़कों से जिला प्रशासन के अधिकारी, विधायक भी होकर गुजरते हैं लेकिन इसके बाद भी बदहाल सड़कों की सुध नहीं ली जाती है। उन्होंने सड़कों में बने गड्ढो में पौधे रोपकर विरोध जताया। कहा कि सड़कों में बने गड्ढे जल्द नहीं पाटे गए तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। वहां पर यूथ विंग जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी, कुमाऊं प्रभारी सोहित भट्ट, अल्मोड़ा प्रभारी शमशेर आर्यन, जिला सचिव भागवत आर्य, जिला उपाध्यक्ष पवन जलाल, तनुज मेहरा, सूरज आर्य, दीपक डालाकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed