फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aap Leader's Meeting in Almora

उत्तराखंड की हर सीट पर लोस चुनाव लड़ेगी आप : बरिंदर

Wed, 05 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 05 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aap Leader's Meeting in Almora
सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरी की पत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिन्ह देकर क
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कहा कि पार्टी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास करना चाहती है। इसलिए आप अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पांचों क्षेत्र में लड़ेगी।
विज्ञापन


यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रही है। प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही विकास के दावे कर रही है लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की विधानसभा वाले चंपावत जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वहां के लोगों को फिल्म बनानी पड़ रही है जिससे हकीकत सबके सामने आ सके।
विज्ञापन

सह मीडिया प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कहा कि आप के दिल्ली, पंजाब में विकास कार्यों को देखते हुए लोगों का आप पर विश्वास बढ़ रहा है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से लोगों की उम्मीद बढ़ी है। राज्य में मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वहां प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी और प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






कार्यकर्ताओं से किया संवाद


अल्मोड़ा। प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने एकजुट होकर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, जिला प्रभारी शिशुपाल रावत, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।





सोमेश्वर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया बुधवार को सोमेश्वर पहुंचे। उन्होंने शहीद स्मारक चनौदा में जाकर शहीदों और दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित किए। सोमनाथ महादेव मंदिर सोमेश्वर के पुजारियों ने स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरि की धर्मपत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सह प्रभारी जोत सिंह बिष्ट, एसएस कलेर, शिशुपाल रावत, पूजा मेहरा, डीएस कोटलिया, चंदन भारती, नंदन सिंह बोरा, पूरन गिरि, पंकज जोशी, मोहन भारती आदि मौजूद रहे।

सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरी की पत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिन्ह देकर क

सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरी की पत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिन्ह देकर क

सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरी की पत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिन्ह देकर क

सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव गिरी की पत्नी मोहनी देवी को स्मृति चिन्ह देकर क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed