फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aadhaar card machine is fine in five post offices

Almora News: पांच डाकघरों में आधार कार्ड मशीन हुई ठीक

Tue, 09 May 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card machine is fine in five post offices
अल्मोड़ा प्रधान डाकघर।। संवाद
अल्मोड़ा। आधार कार्ड बनाने के लिए अब जिले के लोगों को 50 से 120 किमी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले के पांच उप डाकघरों में सालों से खराब आधार कार्ड मशीन ठीक हो गई हैं। तीन केंद्रों पर ऑपरेटर की तैनाती की गई है। इसका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से पांच आधार केंद्रों पर मशीन खराब और छह आधार केंद्रों पर ऑपेरटर की तैनाती न होने से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। मशीन शोपीस पड़ीं थीं और लोग आधार कार्ड बनाने और इनमें सुधार के लिए 50 से 120 किमी दूर अन्य आधार केंद्रों की दौड़ लगा रहे थे। लोगों की परेशानी को अमर उजाला समाचार पत्र ने 13 अप्रैल के संस्करण में कैसे बनें आधार जब मशीन हों खराब शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर डाक विभाग ने खराब मशीनों को ठीक करने के साथ ही ऑपरेटर की नियुक्ति कर दी। विभाग ने पांच केंद्रों पर खराब मशीन को ठीक करने के साथ ही तीन केंद्रों पर ऑपरेटर तैनात किए हैं। इन केंद्रों पर आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

-------------
परीक्षा में असफल होने पर तैनात नहीं हो सके ऑपरेटर
अल्मोड़ा। डाक विभाग ने आधार केंद्रों पर ऑपरेटर की तैनाती के लिए परीक्षा कराई। परीक्षा में असफल होने पर तीन आधार केंद्रों पर ऑपरेटर तैनात नहीं हो सके हैं। अब विभाग जल्द ही ऑपरेटर की तैनाती के लिए दोबारा परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन डाकघरों में ठीक हुईं मशीन
दन्या, गनाई, मजखाली, मासी और रानीखेत डाकघरों में मशीन ठीक कर आधार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
-----------------------
यहां हुए ऑपरेटर तैनात
अल्मोड़ा। बाड़ेछीना, रानीखेत, ताड़ीखेत में ऑपेटर तैनात हुए हैं। लोवर माल रोड, मौलेखाल और देवलीखेत आधार केंद्र पर ऑपरेटर की तैनाती नहीं हो सकी है।
कोट
आधार केंद्रों की सभी खराब मशीन को ठीक कर दिया गया है। कुछ डाकघरों में ऑपरेटर भी तैनात कर दिए गए हैं। अन्य डाकघरों में जल्द ऑपरेटर की तैनाती होगी।
ललित जोशी, प्रभारी डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर अल्मोड़ा।
......................
बागेश्वर डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर/कांडा। जिला मुख्यालय के डाकघर में इन दिनों आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान हैं। उधर, कांडा तहसील मुख्यालय में स्थापित स्वान केंद्र बंद होने से कांडा के लोगों को आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेट कराने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।

जिला मुख्यालय के डाकघर में लंबे समय से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। आधार कार्ड बनाने डाकघर पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर पुष्पलता बिष्ट ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाली मशीन में खराबी आई है। मशीन ठीक कराने के लिए अल्मोड़ा भेजी गई है।


उधर, कांडा में करीब डेढ़ साल से स्वान केंद्र बंद है। स्वान केंद्र बंद होने से कांडा तहसील क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेट कराने के लिए 25 से 50 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल का कहना है कांडा में अगले सप्ताह से स्वान केंद्र का फिर संचालन हो जाएगा। अनियमितता के कारण स्वान केंद्र बंद हुआ था। जिलेभर में शिविर लगाकर भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed