फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A security wall worth Rs 14 lakh will be built in Bhentabadoli to protect against the storm drain.

Almora News: भेंटाबडोली में बरसाती नाले से सुरक्षा को बनेगी 14 लाख की सुरक्षा दीवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A security wall worth Rs 14 lakh will be built in Bhentabadoli to protect against the storm drain.
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के भेटाबडोली गांव में बरसाती नाले से होने वाले कटाव और बाढ़ के खतरे से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गांव की सुरक्षा के लिए करीब 14 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को जिला योजना के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। अब सिंचाई विभाग जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

भेटाबडोली गांव के पास बहने वाला बरसाती नाला हर वर्ष मानसून के दौरान उफान पर आ जाता है। तेज बहाव के कारण नाले के किनारे स्थित कृषि भूमि, संपर्क मार्ग और आसपास के आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि सुरक्षा दीवार बनने से बरसाती पानी के बहाव से होने वाले कटाव पर प्रभावी रोक लगेगी और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों कहना है कि वर्षों से बरसात के मौसम में नाले का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बना रहता था। सुरक्षा दीवार बनने से न केवल गांव सुरक्षित होगा, बल्कि कृषि भूमि और अन्य परिसंपत्तियों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने विभाग से समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कोट
भेटाबडोली में बरसाती नाले की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के लिए जिला योजना में 14 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विशाल प्रसाद, एई, सिंचाई खंड, धौलादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed