{"_id":"575af8714f1c1b507e9c51ac","slug":"a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंता में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंता में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के बिंता क्षेत्र में डंपर और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक चालक भी मौके से फरार है। बाइक चालक और सवार दोनों एक ही गांव के थे। शुक्रवार देर शाम वह बिंता से गांव कफलना की ओर जा रहे थे। इधर मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कफलना कुंवाली गांव निवासी नैन सिंह रावत पुत्र स्व. हुकुम सिंह रावत अपने गांव के ही एक साथी के साथ देर शाम बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच बिंता से बग्वालीपोखर की तरफ आ रहे डंपर संख्या यूके 04-सीए-1615 से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइक सवार नैन सिंह बाइक से छिटक कर डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि डर से बाइक चालक और डंपर चालक मौके पर से फरार हैं।
विज्ञापन
दोनों की ढूंढ खोज चल रही है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और इन दिनों घर आया हुआ था, डेढ़ साल पहले उसका विवाह हुआ था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन