{"_id":"684db884d2289653400d12e9","slug":"a-person-returning-home-from-an-invitation-was-attacked-with-deadly-weapons-almora-news-c-232-1-ksp1005-129427-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निमंत्रण से घर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निमंत्रण से घर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला
Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में निमंत्रण से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। उन्हें सीएसची धौलादेवी में प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत पपोली पोस्ट बसोली निवासी दीपा देवी कहना है कि उनके पति नरपत सिह गैड़ा दन्या में निमंत्रण से घर लौट रहे थे। गंगानौला गांव के पास मदन सिंह मेहरा ग्राम पपोली पोस्ट बसोली और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पत्थर से जानलेवा हमला कर नाले में डाल दिया। इस दौरान गांव की नंदी देवी और अन्य ग्रामीणों के हल्ला करने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनके पति को बचाया। उन्होंने बताया कि सीएचसी धौलादेवी में प्राथमिक उपचार के बाद उनके पति को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। उनके पति पर हमला करने वाला व्यक्ति पूरे परिवार को गोली से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने जानलेवा हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि आरोपी मदन सिंह मेहरा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।