{"_id":"57b359224f1c1b705e6ead4a","slug":"a-morning-walk-on-independence-day-were-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सलामी लेते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों और अन्य लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थानों, स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। जिला कार्यालय में डीएम और स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल ने ध्वज फहराया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को समर्पण भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन
प्रात: नंदादेवी मंदिर में स्थापित भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राएं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने भागीदारी की। चौघानपाटा पहुंचकर महात्मा गांधी की मूर्ति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में डीएम सविन बंसल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। विकास के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करनेे होंगे। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित प्रसाधन कक्ष का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में डीएम सविन बंसल, एसएसपी केएस न्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम ईला गिरि, एसडीएम एनएलस गन्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, कैलाश शर्मा, ब्रिगेडियर केसी जोशी, मदन लाल साह, जेसी दुर्गापाल, केवल सती, पीसी तिवारी, आनंद बडवाल, महेश परिहार, फूल चंद महर, डीडीओ मो. असलम, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, ईओ पालिका अशोक वर्मा, सीईओ जगमोहन सोनी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रमों का संचालन प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, मनोहर लाल ने किया।
विज्ञापन
दिन में पुलिस लाइन में सेरिमोनियल परेड की सलामी डीएम सविन बंसल ने ली। इसके पश्चात रस्सा कस्सी, कुसी दौड़, मटका फोड़, खेलकूद, आपदा प्रबंधन यूनिट, एनडीआरएफ की टीम, एनडीआरएफ के प्रशिक्षक डॉग स्काड ने कार्यक्रम पेश किए। कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने बैंडवान दिया। कार्यक्रम में एसएसपी केएस गगन्याल, डीआईसी एसएसबी मानवेंद्र सिंह, कमांडेंट जेसी पांडे, समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने ध्वजारोहण किया। अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक में महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। बैंक के महाप्रबंधक और सचिव पीसी तिवारी, आनंद सिंह बगडवाल, गिरीश धवन आदि मौजूद थे। उधर विवेकानंद इंटर कालेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, स्वाधार गृह, कांग्रेस कार्यालय, जीआईसी डीनापानी, श्री राम विद्या मंदिर डोटियालगांव, प्राथमिक स्कूल और जूहा दुगालखोला, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में भी कार्यक्रम हुए। न्यू इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक तारु तिवारी के नेतृत्व में आकर्षक झांकी निकाली।
भनोली तहसील में भी विभिन्न स्थानों पर समारोह मनाया गया। दन्यां में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और रंगारंग कार्यक्रम हुए। जीआईसी सल्पड़ में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों और अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया।