फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A military personnel had misbehaved with a female officer

Almora News: सैन्य कर्मी ने की थी महिला अधिकारी से बदसलूकी

Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A military personnel had misbehaved with a female officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौट रही महिला मतदान अधिकारी से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी सैन्य कर्मी है, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी है और आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस भी जारी कर दिया है।
पुलिस के अनुसार बीते 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे मल्ला डाभर में ड्यूटी पूरी करने के बाद महिला अधिकारी घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार (यूके 05 C 8165) में ताड़ीखेत तक लिफ्ट ली। कुछ ही दूरी पर चालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट भी की गई। महिला अधिकारी ने साहस दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई जिसमें आरोपी की पहचान दुभणा गांव, रानीखेत निवासी कमल सिंह रावत के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शंकर विहार, दिल्ली में तैनात है और छुट्टी पर घर आया है। पुलिस ने कार सीज कर आरोपी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाल ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed