फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A massive fire broke out in the forest near Dunagiri temple.

Almora News: दूनागिरी मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग

Tue, 30 Apr 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the forest near Dunagiri temple.
दूनागिरी के जंगल में लगी आग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )।
विज्ञापन

प्रसिद्ध दूनागिरी के पास जंगल में आग लगने से लाखों की संपदा जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भी जंगल से आग की लपटें उठ रहीं हैं, लेकिन जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सके।

मंगलवार को दूनागिरी मंदिर के पास विजयपुर वन पंचायत में बांज के जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दावानल ने एक हेक्टेयर से अधिक जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन जंगल धधकता रहा, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम तक भी जंगल धू-धूकर जलता रहा। इस घटना में वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं वन्य जीवों पर भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed