{"_id":"69f8d52551702562e30ce297","slug":"a-major-accident-was-averted-at-chaumudhar-inter-college-where-18-pine-trees-fell-on-the-school-campus-due-to-a-storm-almora-news-c-232-1-alm1019-142984-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौमूधार इंटर कॉलेज में टला बड़ा हादसा, तूफान में स्कूल परिसर में गिरे 18 चीड़ के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौमूधार इंटर कॉलेज में टला बड़ा हादसा, तूफान में स्कूल परिसर में गिरे 18 चीड़ के पेड़
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के शीतलाखेत क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार में तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। बीते रविवार और सोमवार को आए तूफान में स्कूल परिसर और भवनों पर कुल 18 विशाल चीड़ के पेड़ गिर गए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच तेज आंधी चली जिससे परिसर में करीब 15 बड़े पेड़ गिर गए। छुट्टी होने के चलते उस समय छात्र-छात्राएं स्कूल में मौजूद नहीं थे।
सोमवार सुबह बारिश के बीच विद्यालय खुला और कुछ छात्र स्कूल पहुंचे लेकिन खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को घर भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 9 बजे फिर तेज तूफान आया और तीन बड़े चीड़ के पेड़ स्कूल भवनों के ऊपर गिर गए।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से विद्यालय की छत, बायोलॉजी लैब के पीछे का हिस्सा और नई इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा। घटना के समय मौजूद शिक्षक भी इमारत के अंदर सहमे रहे।
प्रभारी प्रधानाचार्य प्रशांत लोहनी ने बताया कि दो दिनों में कुल 18 पेड़ गिरे हैं। सूचना मिलने पर रानीखेत से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। टीम ने स्कूल, कंप्यूटर लैब, शौचालय और आसपास गिरे करीब आठ पेड़ों को काटकर हटाया।