फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A hillside collapses on the Quarab bypass, leaving vehicles stranded in debris and mud.

Almora News: क्वारब बाईपास पर पहाड़ी दरकी, मलबे और कीचड़ में फंसे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
A hillside collapses on the Quarab bypass, leaving vehicles stranded in debris and mud.
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से क्वारब के वैकल्पिक मार्ग क्वारब बाईपास (डोबा-चौसली) पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। मार्ग पर डामरीकरण नहीं हुआ है इस कारण बारिश में सड़क कीचड़ से पट गई है। चढ़ाई में वाहनों के पहिये कीचड़ में फंस गए। इससे मार्ग पर जाम लगा। यात्रियों के लिए यहां से यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


क्वारब पुल के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है। यात्रियों की सुविधा और यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। छोटे और हल्के (दोपहिया और चौपहिया) वाहन वैकल्पिक मार्ग क्वारब बाईपास से संचालित हो रहे हैं। सोमवार को इस मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया। इससे वाहनों को आवाजाही के दौरान दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ हो गया है। मलबे की मिट्टी से कीचड़ बढ़ता जा रहा है। चढ़ाई पर चढ़ने के दौरान वाहन मलबे में फंस गए। इससे मार्ग पर रुक-रुक कर जाम लगा। यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं भारी वाहन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक और खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग से संचालित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

यात्री बोले

क्वारब बाईपास पर बारिश में कीचड़ हो जा रहा है। इससे वाहन फिसलने और फंसने का खतरा रहता है। मार्ग पर कई बार जाम भी लग रहा है। इस कारण समय पर गंतव्य पर पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। -रमेश गोस्वामी, अल्मोड़ा
------------

क्वारब बाईपास मार्ग पर शीघ्र डामरीकरण किया जाना चाहिए। मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से खतरा बना रहता है। बारिश और भूस्खलन के बीच यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। -मनोरमा जोशी, अल्मोड़ा

-------------

क्वारब बाईपास पर डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर मार्ग पर डामरीकरण किया जाएगा। -कुंदन गिरी गोस्वामी, एई लोनिवि प्रांतीय खंड

----
डीएम ने दिए क्वारब में राजमार्ग जल्द सुचारु करने के निर्देश

अल्मोड़ा। क्वारब क्षेत्र में वैकल्पिक बाईपास व राष्ट्रीय राजमार्ग का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर वर्षा के बाद मार्गों की स्थिति और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग के सुधार कार्यों में तेजी लाने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाने और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण, यातायात संचालन और स्थानीय समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत करया। वहां लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed