{"_id":"5cdc4ac0bdec22071d1bea90","slug":"a-fire-in-a-bakery-in-champawat-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत खड़ी बाजार में बेकरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत खड़ी बाजार में बेकरी में लगी आग
Wed, 15 May 2019 10:52 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 15 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के खड़ी बाजार में बेकरी में लगी आग के बाद जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय की खड़ी बाजार स्थित एक बिस्कुट बेकरी में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान में आग लगने की जानकारी रात में दस बजे के आसपास गश्त करने वाली पुलिस टीम के माध्यम से पता चल पाया।
पुलिस टीम को बिस्कुट बेकरी से धुंआ आने पर आग लगने का शक हुआ। पुलिस टीम ने दुकानदार रोहित मेहरा से संपर्क कर मौके पर बुलाया। दुकान खोलकर दुकान के अंदर देखा तो दुकान में धुंआ ही धुंआ भरा हुआ था। बताया जाता है कि आग लगने का कारण दुकान में बिस्कुट गर्म करने की माइक्रो मशीन खुली रह गई थी। इसके चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान पूरी तरह से जल गई है। दुकान में रखे बिस्कुट, पेस्ट्री, पेटीज और अन्य समान जलकर खाक हो गया। दुकान में आग लगने से दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि प्रभावित दुकानदार रोहित मेहरा के लिए चंदा कर मदद की जाएगी। ब्यूरो