{"_id":"6a15dc9269f4f2f2fa068e46","slug":"a-fire-broke-out-in-the-binsar-sanctuary-and-the-leopard-entered-the-inhabited-area-almora-news-c-232-1-shld1002-143965-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिनसर अभयारण्य में लगी आग तो तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिनसर अभयारण्य में लगी आग तो तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंचा
Tue, 26 May 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिनसर अभयारण्य पिछले कई दिनों से भीषण आग की चपेट में है। इससे जंगली जानवर आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं। अभयारण्य के भीतर बसे रिसाल गांव में तेंदुए निडर होकर दिन में ही घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।
रिसाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने गीता जोशी के गाय को मार डाला। तीन दिन पूर्व शाम होते ही तेंदुआ कमला जोशी के आंगन में आ गया। कई बार भगाने के बाद भी वह बार-बार आता रहा। सोमवार शाम पांच बजे एक लाल रंग का तेंदुआ गांव में आ धमका। वन बीट अधिकारी करन धामी, फायर वॉचर नंदा बल्लभ जोशी और ग्रामीणों ने उसे भगाया तो वह पास की झाड़ी में छुप गया। थोड़ी ही देर में एक अन्य तेंदुआ ग्रामीणों के आंगन में आ पहुंचा। इस बीच कई अन्य तेंदुए शाम होते ही गांव में आने लगे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।