{"_id":"5d3469948ebc3e6cb66e83c4","slug":"a-crowd-of-youth-in-military-camp-for-pre-recuitment-traininig-camp-almora-news-hld3497469112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती पूर्व ट्रेनिंग के लिए आयोजित सैन्य शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती पूर्व ट्रेनिंग के लिए आयोजित सैन्य शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़
विज्ञापन
नंदादेवी परिसर में लगे शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देने के लिए यूथ फाउंडेशन की ओर से यहां नंदादेवी परिसर में आयोजित सैन्य शिविर में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रैली में पहुंचे 455 युवाओं में से 32 का चयन किया गया। अब इन युवाओं को फाउंडेशन की ओर से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे पहले शिविर का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल द्वारा किए जा रहे इस कार्य से युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है और कई युवा सेना में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नशे आदि से दूर रहने का आह्वान किया।
यूथ फाउंडेशन के जिला संयोजक मनीष पांडे ने बताया कि शिविर में चयनित किए गए 32 युवाओं को अब फाउंडेशन की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके रहने आदि की व्यवस्था भी फाउंडेशन की ओर से की जाएगी। फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक मंगल सिंह और अर्जुन सिंह ने युवाओं की नापजोख की। शिविर में अल्मोड़ा नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में युवा पहुंचे थे।