{"_id":"5fd4b2118ebc3e3d594c395d","slug":"a-couple-of-car-riders-narrow-escaped-a-car-truck-collision-ranikhet-news-hld4070560183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्रक की भिड़ंत में बाल बाल बचे कार सवार दंपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ट्रक की भिड़ंत में बाल बाल बचे कार सवार दंपत्ति
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार दंपति बाल-बाल बच गए। कार के एयर बैग नहीं खुलते होते तो अनहोनी हो सकती थी। मामला यहां रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे का है। हल्द्वानी से आ रही ऑल्टो कार और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे में काफी देर तक जाम भी लगा रहा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी वर्षा के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर हल्द्वानी से रानीखेत की ओर आ रहे थे। बमस्यूं के पास तीव्र मोड़ पर कार और विपरीत दिशा से आ रहे इंडेन गैस के ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार दंपति की जान बाल-बाल बच गई।
कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्व उपनिरीक्षक बृजेंद्र आर्या के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया गया। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया। आधा घंटे तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। राजस्व उपनिरीक्षक बृजेंद्र आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।