फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A call to protect Hindutva, a call to Hindus to come together on one platform

Almora News: हिंदुत्व की रक्षा के लिए भरी हुंकार, हिंदुओं से एक मंच पर आने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A call to protect Hindutva, a call to Hindus to come together on one platform
अल्मोड़ा। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से रविवार को नगर के सिमकनी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुत्व की रक्षा के लिए हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं से एक मंच पर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी ने कहा कि हिंदुओं को जन्म से ही जागना होगा। हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी का राष्ट्र की मजबूती के लिए एकुजट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी तेरा मेरा छोड़कर समाज के लिए खड़ा होना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने कहा कि हिंदू समाज जब एक जुट होगा तो देश मजबूत होगा। कहा कि सदियों पहले हिंदू समाज संगठित नहीं था। इसलिए देश में एक कंपनी ने भी शासन किया। अब हिंदुओं को जागना होगा और उनके संगठित होना होगा। मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होना होगा। हिंदुओं को विघटनकारी ताकतों से खतरा है। इसके लिए हिंदुओं सतर्क और संगठित होना जरूरी है। अध्यक्षता लाल बाबा और संचालन डॉ. चंद्र प्रकाश फूलोरिया ने किया। वहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, बिट्टू कर्नाटक, सुरेश कांडपाल, कुंदन लटवाल, मनोज तिवारी, अजित पवार, देवाशीष नेगी, हेमा कांडपाल, कमला तिवारी, लीला बोरा, जया पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर में निकली बाइक रैली

सम्मेलन पूर्व नगर के लक्ष्मेश्वर तिराहे से बाइक रैली निकली। बाइक रैली माल रोड, चौघानपाटा होते सम्मेलन स्थल सिमकनी मैदान में पहुंची। रैली में शामिल लोग जय श्री जयकारे लगा रहे थे। बाइक रैली प्रमुख मोनू शाह सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक संस्कृति के दिखे विविध रंग

सम्मेलन में छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने राम दरबार की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। कलाकारों ने कुमाऊंनी झोड़ा तिले धारो बोला...की प्रस्तुत दी। विभिन्न वेशभूषा में सजे बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।



सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता पर दिया जोर
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में मां दूनागिरी मंदिर सकल सनातन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार से आपस मैदान तक पहुंची। इस दौरान धार्मिक ध्वजों, पारंपरिक वेशभूषा और जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम और विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संतों और विद्वानों ने वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश देते हुए सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता पर बल दिया। विभाग प्रचारक कमल, चंद्रशेखर शास्त्री, ज्योति साह मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भारत की सांस्कृतिक और सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास के बार में जानकारी दी। वहां संयोजक आशुतोष शाही, जिला प्रचारक बलबीर, जिला कार्यवाह खजान जोशी, जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य, प्रधानाचार्य हीरा सिंह मेहरा, पंकज तिवारी, मनोहर कोरंगा, महेंद्र पाल, महेश नेगी, अनिल शाही, गिरीश चौधरी, घनश्याम भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed