{"_id":"113-90268","slug":"Almora-90268-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ के खिलाफ की जाए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ के खिलाफ की जाए जांच
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में चौखुटिया में आंदोलनरत शिक्षकों की मांगों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए विभाग से तत्कालीन बीईओ एसपी दोहरे का तुरंत तबादला करने और उन पर लगे आरोपों की जांच शुरू करने की मांग उठाई। बैठक में जिला मंत्री हीरा सिंह बोरा, नूर अफजल, सुंदर सिंह कुंवर, रमेश धपोला, किशन खोलिया, चारु जोशी, कैलाश डोलिया, राजेंद्र लाल वर्मा, बीडी पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन