{"_id":"113-90258","slug":"Almora-90258-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को 72 बंदर पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को 72 बंदर पकड़े
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग और पालिका का नगर में बंदरों को पकड़ने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। मथुरा से आए पेशेवरों की टीम ने तीसरे दिन रविवार को साईं बाबा कालोनी, एडम्स और विलंबपुर क्षेत्र से 72 बंदरों को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। तीन दिनों में 207 बंदरों को पकड़ा गया है। बंदर पकड़ने की पेशेवर टीम ने रविवार को पोखरखाली क्षेत्र में अभियान चलाया। अवकाश के चलते बंदरों को पकड़ने के अभियान को देखने लोगों की भीड़ लगी रही। अभियान के तीसरे दिन 72 बंदरों को पकड़ा गया। पकड़े गए बंदरों को वन कर्मी गाड़ी में लेकर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए। बंदर पकड़ने के अभियान पर लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और वन विभाग का आभार जताया है। आभार जताने वालों में सभासद श्याम पांडे, प्रियो ट्रेसी, प्रेम प्रकाश जोशी, अर्जुन सिंह, संजय जोशी, मुकेश नेगी, सुनील सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन