{"_id":"113-90119","slug":"Almora-90119-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष आज करेंगे कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष आज करेंगे कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 11वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को विस में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट करेंगे। इस मौके पर एसएसबी सीमांत मुख्यालय के डीआईजी एके चुंडावत विशिष्ट अतिथि और जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्धिकी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंद किशोर गर्ग और महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि 19 अक्तूबर को समापन कार्यक्रम के अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर केए महावीर होंगे। इस मौके पर एसडीएम एपी बाजपेयी, छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, इस दौरान सब जूनियर के मुकाबलों के साथ ही रेफरी की परीक्षाएं भी होंगी।
विज्ञापन