{"_id":"113-90118","slug":"Almora-90118-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश ही नहीं विदेश से भी पूर्व छात्र पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश ही नहीं विदेश से भी पूर्व छात्र पहुंचे
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट में पूर्व में पास आउट छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय एल्यूमिनाई मीट समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डा. ज्योति सक्सेना ने किया। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में संस्थान से पास आउट ऐसे इंजीनियर पहुंचे हैं, जो वर्तमान में देश-विदेश में नौकरी कर रहे हैं।
डीन डा. सक्सेना ने कहा कि संस्थान से पहला बैच 1993 में निकला। एल्यूमिनाई मीट के माध्यम से संस्थान के पूर्व छात्र वर्तमान छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अमेरिका से चार और देश के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं संस्थान पहुंच चुके हैं। पूर्व इंजीनियरों को सम्मानित भी किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर डा. सत्येंद्र सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, डा. एससी सरकार, डा. जता बिष्ट, रजिस्ट्रार सीके सोनी, विशाल कुमार आदि मौजूद थे।