फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सांस्कृतिक नगरी में बहुरंगी संस्कृति के दर्शन

सांस्कृतिक नगरी में बहुरंगी संस्कृति के दर्शन

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में शामिल विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने शुक्रवार रात सांस्कृतिक नगरी में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। गरबा, बिहू, ढोल चोलम नृत्य, भोजपुरी नृत्य खास आकर्षण रहा। पर्वतीय पर्व के तहत रामलीला मैदान धारानौला में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों की संस्कृति देश की साझा विरासतें हैं। लुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विलुप्त होती जा रही धरोहरों को संरक्षित करने को केंद्र और राज्य के संस्कृति मंत्रालयों ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लोक कलाकारों को पेंशन दी जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रंग कर्मी आलोक वर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गुजरात, आसाम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए। विभिन्न राज्यों की संस्कृति का दीदार कराया गया। उत्तराखंड के कलाकारों ने छपेली, झोड़ा आदि लोकनृत्य पेश किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज सनवाल ने किया। केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल, योगेंद्र कुमार मिश्रा और सह प्रभारी मदन मोहन मणि ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर दीपक जोशी, दिनेश जोशी, भूपाल मनराल, राजेंद्र पांडे, तारा चंद्र जोशी, तारा दत्त गुरुरानी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में राजेंद्र तिवारी, देवेंद्र भट्ट, उमा शंकर, नरेश बिष्ट, पंकज भगत, मुकेश मेहता, विजय उप्रेती, चंदन बोरा, विमला बोरा, एलके पंत आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed