{"_id":"113-89900","slug":"Almora-89900-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली हाल में सजी शरदोत्सव हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली हाल में सजी शरदोत्सव हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के रंगोली हाल में शरदोत्सव हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने बुनकरों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से लोगों में हथकरघा और हस्तशिल्प के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने वहां लगेे स्टालों का भी निरीक्षण किया।
काशीपुर की हथकरघा वस्त्र निर्माता संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शनी में शॉल, पंखी, कालीन, प्रिंटेड चादर, बैड सीट, आसन, लेडीज बैग, कैरी बैग, सोफा कवर, कुशन, कुशन कवर, पर्दे, लेडीज सूट, लेडीज फुटवियर हैं। लोगों को यह उत्पाद पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी 22 अक्तूबर तक चलेगी। इस मौके पर उद्योग विभाग के जगदीश चंद्र पांडे भी मौजूद रहे।