{"_id":"113-89881","slug":"Almora-89881-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छू ले जो मां की चौखट को जन्नत का नजारा...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छू ले जो मां की चौखट को जन्नत का नजारा...’
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की ओर से शीतला पुष्कर मैदान में पर्वतीय पर्व के तहत आयोजित समारोह में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान एक मंच पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कलाकारों ने असम का पीहू, मणिपुर का ढोल चोलम, थवी कप्पा, गुजरात का गरबा और डांडिया रास पेश किए। इलाहाबाद के विष्णु राजा के नेतृत्व में आई टीम ने ‘छू ले जो मां की चौखट को जन्नत का नजारा हो जाए..’ और ‘मोटी-मोटी रोटियां पकैये रे बलेठी पिहाने चलेंगे परी घाट झियो राम-झियो राम’ की प्रस्तुति दी। पिथौरागढ़ के विनोद पांडे के नेतृत्व में आई टीम ने ‘जै कुमाऊं जै गढ़वाला’ लोक गीत प्रस्तुत किया। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विमला साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, नागेश लाल साह, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवान चौधरी, नत्थी लाल नौटियाल, मदनमोहन मणि मौजूद थे।